सिद्धार्थ संग शहनाज के रिश्ते पर बोले कुशाल टंडन-'वो दोस्त की जान थी, है और रहेगी'

10/5/2021 11:32:15 AM

मुंबई: 'कहते हैं ना इश्क सच्चा वहीं जिसको मिलती नहीं मंजिले... 'बिग बाॅस 13' के रयूमर्ड कपल सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दोनों की लव स्टोरी किसी फेयरी टेल से कम नहीं थी। दोनों बिग बाॅस  में पहली बार मिले और उनका रिश्ता लोगों के लिए मिसाल बन गया। रूठे सिद्धार्थ को शहनाज का मनाना, दोनों की नोक झोंक को फैंस ने इतना पसंद किया कि लोग उन्हें 'सिडनाज' नाम से पुकारने लगे।

फैंस इस जोड़ी को शादी के बंधन में बंधना देखने चाहते थे लेकिन सिद्धार्थ के अचानक हुए निधन ने सब कुछ बदलकर रख दिया। किसी ने ऐसा नहीं सोचा था कि दोनों के प्यार का अंत इस कदर होगा। फैंस का मानना है कि इस जोड़ी को बुरी नजर लग गई।  

वैसे तो सिद्धार्थ और शहनाज ने कभी रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की लेकिन कई लोगों का मानना था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं सिद्धार्थ के निधन के बाद खबरें आईं थी कि वह शहनाज संग शादी करने वाले थे।

इसी बीच सिद्धार्थ के करीबी दोस्त कुशाल टंडन ने एक्टर और शहनाज के रिश्ते को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुन फैंस खुश हो जाएंगे। कुशाल ने कहा कि शहनाज सिद्धार्थ की जान थी और हमेशा रहेगी।

दरअसल, कुशाल ने हाल ही में ट्विटर पर फैंस के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा कि कुशाल 'क्या आप भविष्य में शहनाज गिल के साथ काम करना चाहेंगी? उसके लिए एक शब्द।' यूजर के इस सवाल पर कुशाल टंडन ने लिखा-'दोस्त की जान थी,हैं और रहेगी।' कुशाल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की लव स्टोरी साल 2019 में बिग बॉस 13 के घर से शुरू हुई थी। दोनों की जोड़ी खूब पसंद किया जाता था। सिद्धार्थ और शहनाज एक साथ म्‍यूजिक वीडियो 'भुला दूंगा' में नजर आए थे।इस गाने में दोनों की बेमिसाल केमिस्‍ट्री दिखाई दी थी।

इतना ही नहीं सिद्धार्थ और शहनाज ने एक साथ नए साल 2021 का वेलकम किया था। दोनों ने एक-दूसरे के बर्थडे पर काफी धमाल मचाया था। इतना ही नहीं सिद्धार्थ ने आखिरी बार शहनाज के साथ ही रियालिटी शो में शिरकत की थी। 

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत 2 सितंबर को अटैक से हुई थी। शहनाज गिल को आज भी इस बात का यकीन नहीं होता कि उनका सच्चा दोस्त, सच्चा प्यार या उनका ख्याल रखले वाला सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहा। सिद्धार्थ शुक्ला को अंतिम विदाई देते वक्त बेसुध सी दिखाई दे रही थीं। सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज इस कदर टूट गईं कि उन्होंने हर चीज से दूरी बना ली।
 

Content Writer

Smita Sharma