हल्दी सेरेमनी: गाल पर गाल लगा संजय गगनानी ने अपने प्यार के रंग में रंगी होने वाली दुल्हनिया, कपल के मैचिंग लुक ने लूटी महफिल

11/28/2021 12:34:14 PM

मुंबई: 'कुंडली भाग्य' फेम संजय गगनानी रविवार, 27 नवंबर को अपनी मंगेतर पूनम प्रीत संग भव्य शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। कपल की शादी की रस्में कुछ दिन पहले ही शुरु हो गईं थीं। वहीं 26 नवंबर को कपल की हल्दी सेरेमनी हुईं। 

नूपुर सेनन से लेकर अंजुम फकीह तक के सेलेब्स को उनके हल्दी समारोह में शिरकत हुईं। हल्दी सेरेमनी में लव बर्थड्स येलो कलर की मैचिंग आउटफिट में दिखें। जहां संजय गगनानी येलो एंड व्हाइट शेरवानी में हैंडसम दिखे।

वहीं होने वाली दुल्हन एक शानदार डिज़ाइनर लहंगे बेहद प्यारी दिखीं। पूनम ने नेकलेस, चिंग चंकी इयररिंग्स,मांगटीके से अपने लुक को पूरा किया। कपल ने बेहद की रोमांटिक अंदाज में एक-दूजे को हल्दी लगाई।

संजय ने पूनम के गाल से गला लगा उन्हें अपने प्यार के रंग में रंगा। वहीं कुछ तस्वीरों में संजय पूनम संग थिरकते दिख रहे हैं। वह ढोल पर बैठ नाच रहे हैं। 

संजय ने पूनम संग एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें दोनों आशीर्वाद लेने के लिए गुरुद्वारा गए थे।वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था-"सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद के साथ, हम शादी का उत्सव शुरु करते हैं#PoonJayKiShaadi शुरू करते हैं।"

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma