Wedding Pictures: आनंद कारज से एक-दूजे के हुए संजय गगनानी-पूनम प्रीत,दिल्ली के गुरुद्वारे में पूरी हुईं रस्में

11/29/2021 10:25:41 AM

मुंबई: 'कुंडली भाग्य' के पृथ्वी यानि एक्टर संजय गगनानी ने 28 नंवबर को गर्लफ्रेंड पूनम प्रीत संग शादी के बंधन में बंध गए है। कपल ने कुछ दोस्तों और फैमिली की मौजूदगी में दिल्ली के गुरूद्वारे में लावां फेरे लिए।

टीवी वर्ल्ड की खूबसूरत जोड़ी की शादी की तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर छाईं हुईं। लुक की बात करें तो शादी में दुल्हे राजा संजय क्रीम कलर की शेरवानी में हैंडमस दिख रहे हैं। उन्होंने अपनी दुल्हनिया के लहंगे से मैच की हुईं पगड़ी से लुक कंप्लीट किया है।

वहीं पूनम मेहरून लहंगे में चांद का टुकड़ा लग रही हैं। हाथों में लगी मेहंदी, लाल चूड़ा, हैवी ज्वेलरी, मांग टीका, नथ उनके ब्राइडल लुक को परफेक्ट बना रहा है।

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दोनों गुरुद्वारे में एक दूसरे के साथ शादी वचन लेते दिख रहे हैं। कपल की शादी की तस्वीरें इस समय चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं।

संजय और पूनम ने कई साल एक दूसरे को डेट किया। फरवरी 2018 में उनकी सगाई हुई थी।

पूनम ने शादी से पहले गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘सभी का आशीर्वाद लेने के साथ, हमने शादी की सेरेमनी की शुरुआत की।‘

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kundali Bhagya & More 🇩🇪🇹🇷 (@preeran_more)

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kundali Bhagya & More 🇩🇪🇹🇷 (@preeran_more)

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kundali Bhagya & More 🇩🇪🇹🇷 (@preeran_more)

 

 

Content Writer

Smita Sharma