9 साल लिव इन में रहे...धूमधाम से रचाई शादी अब 3 साल बाद पत्नी से तलाक ले रहे हैं  ''कुंडली भाग्य'' फेम संजय गगनानी

4/25/2024 1:34:54 PM


मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से आए दिन स्टार्स के रिश्ते कांच की तरह टूटते रहते हैं। अब तक कई ऐसी जोड़ियों के तलाक और ब्रेकअप हुए हैं   जिन्हें साथ देख कभी नहीं लगा था कि ये भी अलग हो सकते हैं। अब इस लिस्ट में एकता कपूर के सुपरहिट टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' में 'पृथ्वी' का किरदार निभाने वाले संजय गगनानी का नाम जुड़ गया है। खबरें हैं कि संजय गगनानी और उनकी पत्नी पूनम प्रीत ने अपनी राहें अलग कर रही हैं। जी हां..9 साल लिव इन में रहने और साल 2021 में धूमधाम से शादी रचा चुका ये कपल अब तलाक लेने जा रहा है। 

 

कपल के एक करीबी सूत्र के मुताबिक संजय गगनानी और पूनम कथित तौर पर अलग होने पर विचार कर रहे हैं। इस खबर ने उनके सभी फैंस को चौंका दियाक्योंकि दोनों एक दशक से अधिक समय से एक साथ थे। अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया कि दोनों के बीच तनाव चल रहा है और यह इस हद तक पहुंच गया है कि संजय तलाक के लिए वकीलों से सलाह ले रहे हैं।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि संजय पहले ही अपने आसपास के कुछ वकीलों से परामर्श कर चुके हैं और अपनी पत्नी से अलग होने के लिए कानूनी प्रक्रियाओं को अपनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, उनके बीच अनबन की असली वजह सामने नहीं आई है और दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

संजय गगनानी और पूनम प्रीत की लव स्टोरी फेसबुक पर शुरू हुई थी। संजय (जो पहले से ही एक अभिनेता थे ) पूनम के फोटोजेनिक चेहरे से प्रभावित हुए और उन्हें करियर बनाने के लिए मुंबई इनवाइट किया। नौ साल के अफेयर के बाद उन्होंने सगाई कर ली। उनकी ड्रीमी वेडिंग 28 नवंबर 2021 को हुई थी। अब ये कपल शादी के 3 साल बाद अलग हो रहा है। 

Content Writer

Smita Sharma