पूनम प्रीत के हाथों में सजी साजन संजय गगनानी के नाम की मेहंदी,आज बनेंगी टीवी के पृथ्वी की दुल्हनिया

11/28/2021 9:05:44 AM

मुंबई: 'कुंडली भाग्य' के पृथ्वी यानि एक्टर  संजय गगनानी 28 नवंबर यानि आज गर्लफ्रेंड पूनम प्रीत संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में  संजय और पूनम की शादी की रस्में भी शुरु हो गईं हैं। 27 नवंबर को कपल की मेहंदी सेरेमनी हुईं।

इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। सामने आईं तस्वीरों में पूनम प्रीत ब्लू शर्ट में कैजुअल लुक में दिख रही हैं। पिया के नाम की मेहंदी लगाते हुए एक्ट्रेस के चेहरे से मुकस्कान हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

वह खिलते चेहरे के साथ अपने  हाथों और पैरों में लगी मेहंदी को फ्लाॅन्ट कर रही हैं। फैंस पूनम प्रीत की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

हाल ही में हमने आपको संजय गगनानी और पूनम के तिलक सेरेमनी की तस्वीरें दिखाई थी जिसके बाद संजय, पूनम और अपने दोस्तों के साथ मजेदार टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दिए।

संजय और पूनम ने स्विमिंग पूल में जबर्दस्त धमाल किया। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे थे। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखते ही बनती हैं।स्विमिंग पूल में संजय गगनानी, पूनम के साथ जमकर धमाल करते हुए नजर आए।

संजय गगनानी और पूनम प्रीत लगभग नौ साल से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों ने फरवरी 2018 में सूरत में सगाई कर ली थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raju Mehandi (@rajumehandiwala6)

Content Writer

Smita Sharma