Pictures: प्रेग्नेंट पत्नी के लिए धीरज धूपर ने रखी ग्रैंड बेबी शावर पार्टी, व्हाइट शरारा सूट में Mom To Be एक्ट्रेस ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

5/17/2022 11:23:49 AM

मुंबई: प्रेग्नेंट महिला के लिए गोद भराई सबसे महत्वपूर्ण रस्मों में से एक है। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ इसे मनाने के लिए बहुत उत्साहित रहती है। 
बेबी शावर प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में होती है जिसे उसके आने वाले बच्चे के सम्मान में आयोजित किया जाता है।

हाल ही में 'कुंडली भाग्य' फेम धीरज धूपर की पत्नी और एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा की बेबी शावर पार्टी हुईं। इस पार्टी को धीरज धूपर ने ऑर्गेनाइज किया जिसमें कई स्टार्स ने शिरकत की। हाल ही में इस पार्टी की इनसाइड तस्वीरें सामने आईं हैं।

अपने बेबी शावर पार्टी में Mom To Be विन्नी व्हाइट शरारा पहने बेहद खूबसूरत दिखीं। विन्नी शरारे में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। वहीं धीरज व्हाइट शेरवानी में काफी जच रहे हैं। Parents To Be धीरज-विन्नी ने बेबी शावर पार्टी में पने दोस्तों के साथ दिल खोलकर मस्ती की।


2 अप्रैल को विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर ने अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। कपल ने दो तस्वीरें शेयर की थी। पहली तस्वीर में धीरज और विन्नी लिपकिस करते दिख रहे थे।तस्वीर में विनी हाथों में बेबी की सोनोग्राफ़ी वाली तस्वीरें थामी थी।

वहीं एक तस्वीर में धीरज विन्नी को बैक हग किए नजर आ रहे थे। इसके साथ ही कपल ने डिलीवरी के महीने का भी खुलासा किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था-हम उम्मीद कर रहे हैं, एक छोटा चमत्कार। अगस्त 2022।

धीरज और विन्नी पहली की मुलाकात 2009 में टीवी सीरियल 'स्वर्ग' के सेट पर हुई थी। दोनों को साथ काम करते वक्त एक-दूसरे से प्यार हो गया था। 7 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 16 नवंबर 2016 को दिल्ली में पंजाबी रीति रिवाज से शादी कर ली थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FilmyKalakar (@filmykalakar)

Content Writer

Smita Sharma