लंबा सा घूंघट लेकर अर्पिता ने मारी ब्राइडल एंट्री, शादी में दुल्हनिया संग कभी कोजी तो कभी मस्ती करते दिखे दुल्हे राजा कुणाल

8/30/2022 1:35:10 PM

मुंबई: बी-टाउन के फेमस फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता ने हाल ही में शादी रचाई। कपल ने मुंबई के ताजमहल पैलेस में सात फेरे लिए। कुणाल और अर्पिता की शादी एक स्टार स्टडेड इवेंट था, जिसमें शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और वरुण धवन जैसे कई बड़े स्टार्स शामिल हुए थे।

अब कपल की शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो कुणाल रावल ने क्रीम कलर की शेरवानी के साथ सेम कलर की पगड़ी पहनी हुई थी।

वहीं अर्पिता ने क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ था। दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी काफी प्यारी लग रही थी।

शादी की कुछ तस्वीरों में जहां दूल्हे राजा कुणाल रावल अपनी दुल्हनिया अर्पिता मेहता के साथ रोमांस में डूबे दिखाई दिए। वहीं कुछ तस्वीरों में दोनों काफी मस्ती करते दिखे। 

अर्पिता की ब्राइडल एंट्री का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह 'तेरे बिना बेस्वादी रतियां' गाने पर डांस करती हुई एंट्री ले रही थीं। अपनी होने वाली दुल्हन की ब्राइडल एंट्री पर कुणाल का रिएक्शन देखने लायक था। दरअसल, इस दौरान वह काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। 

अर्पिता मेहता और कुणाल रावल दोनों फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर हैं। दोनों पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब इन दोनों ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लेते हुए 28 अगस्त 2022 को रॉयल अंदाज में शादी रचाई।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kunal Rawal (@kunalrawaldstress)

 

 

Content Writer

Smita Sharma