जब स्विमिंग पूल में खतरे में पड़ गए थे तैमूर-इनाया, भाभी करीना के शो में कुणाल खेमू ने सुनाया किस्सा

1/22/2021 12:18:13 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने चैट शो 'व्हाट वूमन वॉन्ट' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस शो में करीना के नंदोई और एक्टर कुणाल खेमू गेस्ट बन पहुंचे। इस दौरान कुणाल खेमू ने चौंकाने वाला खुलासा किया।

कुणाल ने शो में उस किस्से को याद किया जब तैमूर अली खान और इनाया खतरे में थे। एक्टर ने तैमूर और इनाया के फोटोग्राफरों के साथ हुए एक एक्सरपीरियंस को शेयर किया।

उन्होंने बताया कि एक बार तैमूर और इनाया स्विमिंग पूले में थे और कोई काफी दूरी से कोई काफी दूरी से जूम लेंस के जरिए उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहा था। कुणाल ने कहा माना कि फोटोग्राफर आज की सच्चाई है और वह इसमें कतई यकीन नहीं करते हैं कि उनके बच्चे इनसे दूर रहे हैं। एक्टर ने कहा- मैं इसके सख्त खिलाफ हूं। यह कतई सही नहीं है।

 माता-पिता को इन हालात से हमेशा रू-ब-रू रहना चाहिए। फोटोग्राफर अभी तक उनकी इस रिक्वेस्ट का सम्मान करते आए हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे पसंद भी किया जा रहा है।

बता दें कि करीना इन दिनों अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी को खूब एंजाॅय कर रही हैं। हाल ही में करीना और सैफ अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं। करीना कपूर फरवरी में एक बार फिर मम्मी बनने जा रही हैं।

Smita Sharma