रणवीर सिंह की राह पर तमिल एक्टर विष्णु विशाल...कुणाल खेमू की नानी का हुआ निधन...पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

7/24/2022 6:09:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत में एक ओर जहां रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट ने काफी दिनों से तहलका मचाया हुआ है, वहीं उनकी राह पर चले तमिल स्टार और जानी-मानी एक्स बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा के पति विष्णु विशाल ने अपनी बोल्ड फोटो से इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। वहीं दूसरी ओर नानी के निधन   से बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू काफी दुखी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर किया है। ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा की सिल्वर जीत पर एक बार फिर स्टार्स खूब जश्न मना रहे हैं और पोस्ट के जरिए उन्हें बड़ी जीत पर बधाई दे रहे हैं। मनोरंजन जगत की आज की और भी टॉप खबरें पढ़ने के लिए आइए डालते हैं एक नजर इस पैकेज पर...

 

कुणाल खेमू की नानी मां का हुआ निधन

एक्टर कुणाल खेमू इस वक्त काफी दुखी हैं। एक्टर की नानी मां का निधन हो गया, जिससे वह गम में डूबे हुए हैं। अपनी नानी के निधन की जानकारी कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है और उनकी याद में एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है, जो खूब वायरल हो रहा है।  

 

पंचतत्व में विलीन 'मलखान सिंह' उर्फ दीपेश भान

 

'भाबी जी घर पर हैं' के मलखान सिंह उर्फ दीपेश भान अब हमारे बीच नहीं रहे। दीपेश भान ने 41 साल की उम्र में इस दुनिया से अलविदा कह दिया। इस आकस्मिक खबर को सुनने के बाद स्टार्स से लेकर फैंस में शोक की लहर है। शनिवार शाम 7 बजे मुंबई के मीरा रोड स्थित नवशा रुपा बाबर मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार हुआ। एक्टर के अंतिम संस्कार से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। परिवार और को-स्टार्स ने दीपेश को नम आंखों से सभी ने अंतिम विदाई थी। 

 

7 महीने बाद 'स्वर्ण घर' फेम संगीता घोष ने की बेटी की मुंह दिखाई

 

टीवी सीरियल 'स्वर्ण घर' की 'स्वर्णा बेदी' यानि एक्ट्रेस संगीता घोष ने बीते दिनों ही अपनी मां बनने की गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की। संगीता एक प्यारी सी बेटी की मां बनी है जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है।  वैसे तो संगीता घोष ने बीते साल 25 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया था लेकिन उसका खुलासा उन्होंने कुछ दिन पहले ही किया है।वहीं अब संगीता की अपनी 7 महीने की बेटी संग कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों के जरिए संगीता ने अपनी लाडली का चेहरा फैंस को दिखाया है। सामने आईं तस्वीरों में देवी कभी मां संग तो कभी पिता की बाहों में कैद में दिखीं।

 

रणवीर सिंह की राह पर तामिल एक्टर विष्णु विशाल

 

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में एक फेमस मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। रणवीर सिंह की ऑल न्यूड तस्वीरों ने इंटरनेट की दुनिया में खलबली मचा दी थी। उनकी ये तस्वीरें सामने आने के बाद से ही लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। वहीं अब रणवीर सिंह के बाद तमिल स्टार और जानी-मानी एक्स बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा के पति विष्णु विशाल ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया है।विष्णु विशाल ने अपने इंस्टाग्राम पर सेमी न्यूड  तस्वीरें शेयर की हैं। खास बात ये है कि एक्टर की ये तस्वीरें उनकी पत्नी ज्वाला गुट्टा ने क्लिक की हैं। 

 

रणवीर सिंह को ट्रोल करने वालों पर बरसी स्वरा भास्कर 

 

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इस समय काफी चर्चा में हैं। रणवीर सिंह के खबरों में रहने की वजह उनका एक मैगजीन के लिए करवाया न्यूड फोटोशूट हैं। कुछ नेटिजन्स उनकी इन तस्वीरों को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उनकी इस तस्वीर पर कड़ी आपत्ति भी जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच अब उनके इस फोटोशूट पर बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखने वाल स्वरा भास्कर ने रणवीर को उनके न्यूड फोटोशूट के लिए ट्रोल करने वाले सभी को लताड़ लगाई है।

 

नीरज चोपड़ा की सिल्वर जीत पर अनुष्का शर्मा ने दी बधाई

 

ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया है। नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है।  नीरज चोपड़ा की इस जीत पर देश को एक बार फिर गर्व है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां उन्हें इस अचीवमेंट के लिए बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने खुशी जाहिर की है और ओलंपिक चैम्पियन को रजत पदक जीतने के लिए बधाई भी दी है।

 

 

 गाड़ी में एक्ट्रेस के साथ पकड़ा गया मशहूर एक्टर, बीवी ने बीच सड़क पर ही कर दी पिटाई


 उड़िया एक्टर बाबूसन मोहंती अपने ही कारणों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बाबूसन अपनी को स्टार प्रकृति मिश्रा के साथ गाड़ी में पकड़े गए, जिसे देख उनकी बीवी का खून खौल गया और वह सड़क पर ही बुरी तरह मारपीट करने लगा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह मामला अब खारवेल नगर थाने तक पहुंच गया है।  

 

ब्रेस्ट सर्जरी के 3 महीने पूरे होने पर छवि मित्तल ने लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

 एक्ट्रेस छवि मित्तल ने अप्रैल के महीने अपनी ब्रेस्ट सर्जरी करवाई थी और अब वह इससे पूरी तरह उबर चुकी है। ब्रेस्ट कैंसर से जूझ चुकी एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ अपने एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं। आज उन्हें कैंसर की सर्जरी करवाए पूरे 3 महीने हो गए हैं और इस मौके पर उन्होंने फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेस्ट कैंसर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।

 

 एक बार फिर सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले स्टार बने अक्षय कुमार 

एक्टर अक्षय कुमार को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का टॉप टैक्सपेयर कहा जाता है।पिछले पांच सालों से वह सबसे ज्यादा टैक्स भरते आ रहे हैं और इस बार भी उन्होंने इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टैक्स भरा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उन्हें सम्मान पत्र दिया है और बताया है कि अक्षय सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलिब्रिटी हैं।

 

राम गोपाल वर्मा की टिप्पणी पर कंगना रनौत का यूं आया रिएक्ट

 

एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म के हालिया रिलीज हुए टीजर में एक्ट्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में खूब पसंद किया गया, जिसे लेकर स्टार्स और फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच फेमस फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी फिल्म के लिए कंगना की तारीफ की, जिस पर धाकड़ गर्ल ने रिएक्ट किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News