पापा कुणाल ने तैमूर की तरह बेटी का नाम भी रखा है जरा हटके

10/1/2017 3:17:50 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोहा अली खान और कुणाल खेमू हाल ही में एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं। जिसकी जानकारी खुद कुणाल खेमू ने ट्विटर पर दी है। मुंबई के एक अस्पताल में सोहा ने बेटी को जन्म दिया।

सोहा के पति कुणाल खेमू ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को शेयर किया। उन्होंने कहा कि आज के शुभ मौके पर हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है। कुणाल ने ही सोहा की प्रैग्नेंसी के बारे में बताया था। 

हाल ही में पापा कुणाल ने टि्वटर पर पोस्ट कर बेटी का नाम सबके साथ शेयर किया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ईनाया  खेमू रखा है। इसके साथ उन्होंने बेटी को बहुत सारी दुआएं भी दी हैं।