''कुमकुम भाग्य'' फेम शिखा सिंह के घर गूंजी किलकारी, दिया बेटी को जन्म

6/17/2020 12:48:05 PM

मुंबई: टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस शिखा सिंह के घर हाल ही में किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। शिखा के घर 16 मई को नन्ही परी ने जन्म लिया है। शिखा और करण ने नन्ही बेटी का नाम अलायना सिंह शाह रखा है।

ये नाम उन्होंने अपने मालदीव में बिताए बेबीमून ट्रिप के दौरान सोचा था। मां बनने के बाद शिखा को उनके फ्रेंड्स बधाईयां दे रहे हैं। वैसे शिखा ने अभी तक बेटी के होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। फैंस शिखा की बेटी की एक झलक देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

बता दें कि शिखा ने अप्रैल में सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में शिखा पति करण और डोगी के साथ नजर आई थीं। एक्ट्रेसने प्रेग्नेंसी फेज जमकर एंजॉय किया था।

काम की बात करें तो शिखा कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। मगर उन्हें एकता कपूर के पॉपुलर शो कुमकुम भाग्य से असल पहचान मिली। इस शो में शिखा आलिया का रोल प्ले किया था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो शिखा सिंह और करण शाह ने 2016 शादी की थी। पेशे से शिखा के पति पायलट हैं।

Smita Sharma