मां बनने वाली है ''कुमकुम भाग्य'' फेम रुचि सवर्ण, महाराष्ट्र‍ियन लुक में पति संग पोज देते हुए फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

9/12/2021 11:03:56 AM

मुंबई. 'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस रुचि सवर्ण बहुत जल्द मां बनने वाली है। रुचि और उनके पति एक्टर अंकित मोहन ने गणेश उत्सव पर फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर की है। रुचि और अंकित ने तस्वीरें शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। 

PunjabKesari
तस्वीरों में रुचि येलो साड़ी में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र‍ियन लुक कैरी किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं अंकित येलो कुर्ता और व्हाइट धोती में काफी जच रहे हैं।

PunjabKesari

एक्टर ने रुचि के बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है। दोनों काफी खुश लग रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए कपल ने लिखा- 'इस पावन मौके पर खुशखबरी आ रही है...जल्द ही'। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और बधाईयां दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें रुचि ने 'कुमकुम भाग्य' में दिशा पूरब खन्ना का रोल प्ले किया। अंकित ने शो में आकाश मेहरा का किरदार निभाया है। रुचि ने इसके अलावा प्यार का बंधन, तेरे लिए, फियर फाइल्स, घर आजा परदेसी, अजीब दास्तान है ये और सखी जैसे शोज में भी काम किया। अब एक्ट्रेस शो 'कुंडली भाग्य' में नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News