''कुमकुम भाग्य'' फेम रुचि सवर्ण ने दिखाई बेटे की पहली झलक,चेहरे पर मुस्कान लिए लाडले को लाडले को बाहों लेकर प्यार से निहारता दिखा कपल

12/11/2021 12:41:33 PM

मुंबई: टीवी शो कुमकुम भाग्य फेम रुचि सवर्ण के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। रुचि सवर्ण ने ने 8 दिसंबर को एक प्यारे बेटे को जन्म दिया।  न्यूबाॅर्न बेबी के जन्म की जानकारी रुचि सवर्ण के पति और एक्टर अंकित ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दी थी।

उन्होंने स्टोरी में वेलकम हाॅम के साथ हार्ट इमोजी बनाते हुए बेबी लिखा था। रुचि और अंकित मोहन के घर शादी के 6 साल बाद बच्चे की किलकारी गूंजी है।

बेटे के जन्म के बाद से ही कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं हाल ही में कपल ने अपने लाडले की झलक दिखाई है। हालांकि इस तस्वीर में उनके बेबी का चेहरा नहीं दिख रहा है। शेयर की तस्वीर में रुचि और अंकित बेड पर बैठ दिख रहे हैं।

रुचि लाडले को बाहों में लिए हैं। वहीं अंकित ने भी बेटे को थाम रखा है। कपल न्यूबाॅर्न बेबी को प्यार से निहार रहा है। इस दौरान न्यू माॅम डैड बने रुचि और अंकित के चेहरे पर बड़ी से मुस्कान देखी जा सकती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ankit Mohan (@ankittmohan)

 

तस्वीर के साथ-बेबी बॉयवर्ल्ड में आपका स्वागत है…चलो घर चलते हैं। इसके साथ उन्होंने हार्ट, नजर ना लगने वाली इमोजी बनाई है। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बेटे के जन्म पर अंकित ने थैंक्स पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था-''प्यार और आशीर्वाद देने के लिए आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद। परिवार में एक और सदस्य आप सभी से प्यार प्राप्त करने के लिए आ गया है। लव लव लव. रुचि सवर्ण।'' 

बता दें कि रुचि और अंकित को घर आजा परदेसी की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था। रुचि सवर्ण और अंकित मोहन ने साल 2015 में शादी रचाई थी। शादी के पूरे 6 साल बाद अब कपल को पेरेंट्स बनने सौभाग्य मिला है। 

 

 


 

 

 

Content Writer

Smita Sharma