Cuteness Overloaded: पूजा बनर्जी ने दिखाया नन्हीं राजकुमारी का चेहरा, फूलों से सजी बास्केट में सोई दिखीं 16 दिन की सना

3/29/2022 8:35:38 AM

मुंबई: 'कुमकुम भाग्य' फेम पूजा बनर्जी हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने 12 मार्च को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। घर में नन्हीं परी की किलकारी गूंजने के बाद से ही पूजा बनर्जी और उनके पति संदीप सेजवाल की खुशी सातवें आसमान पर है।

पूजा ने अब तक अपनी लाडली की एक भी फोटो शेयर नहीं की थी इसलिए फैंस उसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे हालांकि  कुछ दिन पहले ही अपनी लाडली पहली झलक जरूर दिखाई थी जिसमें उनकी नन्हीं परी पापा का हाथ थामें नजर आ रही थी।

वहीं अब पूजा ने बेटी के जन्म के लगभग 16 दिन बाद अपनी लाडली का चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी फैंस को बताया। पूजा ने अपनी लाडली का नाम सना एस सेजवाल रखा है।

 शेयर की तस्वीर में नन्हीं सना को फूलों से सजे बास्केट में लेटे हुए देख सकते हैं। उसने पिंक कपड़े पहने हुए हैं और साथ में आस-पास की सारी चीजें भी पिंक कलर में हैं। सना बेहद ही सकून से बास्केट में सोई दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी लाडो के लिए प्यारा सा मैसेज भी लिखा है।  पूजा ने  कैप्शन में लिखा- 'सना एस सेजवाल को हैलो कहें। 12 मार्च को हमारे घर में पैदा हुई छोटी सा राजकुमारी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja Sandeep Sejwal (@poojabanerjeee)

पूजा ने आगे लिखा- तुम्हारे नन्हें कदमों ने हमारे दिलों और घर को प्यार से भर दिया है। मम्मा और पापा की तरफ से ढेर सारा प्यार।  @संदीप सेजवाल हमारे गुलाबो को इतनी खूबसूरती से और बेहद सावधानी से कैप्चर करने के लिए @falgunikharwaphotography को धन्यवाद।' इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस भी बच्ची पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja Sandeep Sejwal (@poojabanerjeee)

इससे पहले पूजा ने अपने पति संदीप सेजवाल को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लव लेटर पोस्ट किया था। उसमें लिखा था- प्रिय पति और सना के पिता, सभी अच्छे फैसलों के लिए धन्यवाद! और मैंने जो सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया है वह आपको हां कहना है क्योंकि आपको हां कहकर, मैंने अपने जीवन के लिए हां कह दिया है। आपकी प्यारी आराधना! पूजा ने इस पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम सना रखा है।

अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा था- 'पुराने स्कूल में जा रही हूं..आज पहली बार आपको एक पत्र लिख रही हूं। सच कहूं तो मैं सिर्फ आपके लिए एक पूरी किताब लिख सकती थी।'


 
 

Content Writer

Smita Sharma