पहली झलक: पिता का हाथ थामें दिखीं पूजा बनर्जी की नन्हीं लाडो, तस्वीर शेयर कर प्रिसेंस को बताया ''गुलाबो''

3/14/2022 4:11:43 PM

मुंबई: 'कुमकुम भाग्य' फेम पूजा बनर्जी के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी। पूजा बनर्जी 12 मार्च को एक प्यारी सी बेटी की मां बनीं। शादी के 5 साल बाद पहले बच्चे की किलकारी गूंजने के बाद पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल की खुशी का ठिकाना नहीं हैं।

कपल के फैंस बेसब्री से उनकी बेटी की एक झलक देखने के लिए काफी बेकरार थे। वहीं अब पूजा ने हॉस्पिटल से बेटी की पहली झलक शेयर की है।

वहीं अब पूजा ने अपनी लाडली की पहली झलक फैंस को दिखाई हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी प्रिसेंस को उनकी गुलाबो बताया। शेयर की तस्वीर में पूजा की लाडो रानी पापा संदीप का हाथ थामें नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sandeep Sejwal (@sandeepsejwal)

 

इस तस्वीर के साथ पूजा ने कैप्शन में लिखा-यह वह एहसास है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है, हम अपने जीवन में अपनी नन्ही परी का स्वागत करते हुए अभिभूत और बहुत खुश हैं। #OurGulabo।" फैंस पूजा की लाडली की इस छोटी सी झलक पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

पिछले महीने पूजा ने पहले अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए कुमकुम भाग्य छोड़ दिया था। उस समय, उन्होंने विदाई पार्टी की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। 

पूजा और संदीप सेजवाल ने 2017 में शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने 2019 में नच बलिए में भी भाग लिया था।
 

Content Writer

Smita Sharma