Pics: कुछ रंग प्यार के ऐसे भी फेम शाहीर शेख की पत्नी का बेबी शावर,पिंक ड्रेस में रुचिका ने  यूं फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

8/24/2021 8:16:54 AM

मुंबई: टीवी एक्टर शाहीर शेख इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कभी भी खुलकर बात नहीं करते। यही वजह है कि उन्होंने अभी तक अपनी बेगम रुचिका कपूर की प्रेग्नेंसी की ऑफिशल अनाउंसमैंट नहीं की। रुचिका को कई बार पार्टीज से बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें वायरल हुईं है लेकिन शाहिर शेख इस खबर से हमेशा बचते नजर आए थे। वहीं अब उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की हैं।

दरअसल, हाल ही में शाहीर शेख ने अपनी वाइफ रुचिका कपूर के लिए बेबी शॉवर पार्टी रखी जिसकी फोटोज अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों रुचिका कपूर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

इस देखने के बाद फैंस उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं। शाहीर शेख और रुचिका कपूर इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं। बेबी शावर पार्टी में रुचिका  पिंक कलर की लॉन्ग ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

शाहीर की बात करें तो ग्रे कलर की टी-शर्ट में नजर आए। वहीं डेकोरेशन की बात करें तो लाइटिंग के साथ लिखा बेबी शेख और गुब्बारों का पिंक डेकोरेशन काफी खूबसूरत लग रहा था।सेरेमनी में क्रिस्टल डिसूजा, रिद्धि डोगरा, तनुश्री दासगुप्ता समेत अन्य लोग शामिल हुए। 

शाहीर और रुचिका की शादी की खबर पिछले साल नवंबर में सामने आई थी। कोर्ट मैरिज के बाद कपल आशीर्वाद लेने एक्टर के माता-पिता से मिलने जम्मू पहुंचे थे, जिसके बाद मुंबई में उन्होंने एक छोटा सा रिसेप्शन भी दिया था।

शादी के कुछ महीने बाद खबर आई हैं कि ये कपल जल्द पेरेट्ंस बनने जा रहा है। हालांकि शाहिर शेख इस खबर से हमेशा बचते नजर आए थे 

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो इनकी मुलाकात करीब दो साल पहले एक पार्टी में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहली मुलाकात में दोनों ने एक-दूसे को पसंद कर लिया लेकिन दोनों के बीच डेटिंग करीब 2 साल पहले शुरु हुई थी। 

करियर की बात करें तो शाहीर ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘महाभारत’ और ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ जैसे शो में नजर आ चुके हैं। वहीं रुचिका एकता कपूर की कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स में सीनियर वाइज़ प्रेजीडेंट और क्रिएटिव हेड हैं। वह फिल्म वीरे दी वेडिंग और लैला मजंनू में एक्टिंग भी कर चुकी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by vineh (@thomas_vineh)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma