एकता कपूर की दीवाली पार्टी में सज-धज कर पहुंची करिश्मा,मौनी और क्रिस्टल, लहंगा लुक में गजब दिखीं टीवी की हसीनाएं

11/4/2021 10:59:08 AM

मुंबई: बाॅलीवुड इंडस्ट्री में बीते कई दिनों से दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। आए दिन किसी ना किसी स्टार के घर दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। बुधवार रात एकता कपूर के घर दिवाली बैश का आयोजन किया जिसमें बाॅलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स मे शिरकत की। इस बैश  में टीवी की एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना,क्रिस्टल डिसूजा और मौनी राॅय पर सबकी निगाहें टिक गईं। एक्ट्रेसेस के लुक देख सबकी निगाहें उन पर थम सी गईं।


करिश्मा तन्ना

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपनीअपनी ड्रेसिंग सेंस से कभी भी फैंस को निराश नहीं करती। करिश्मा इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेसेस में से हैं जो जानती हैं कि किसी के चेहरे पर मुस्कान कैसे लाई जाती है। पार्टी में करिश्मा पर्पल लहंगे में बेहद खूबसूत दिखीं।

 

उन्होंने ब्लैक स्टेटमेंट बैग और ड्रॉप-डाउन इयररिंग्स के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया। बल्श, माथे पर बिंदी नके एथनिक लुक को पूरा कर रही थी। तस्वीरों में वह अपना किलर फिगर दिखा रही हैं।

क्रिस्टल डिसूजा

टीवी से बाॅलीवुड में जगह बना चुकी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा अपने लुक्स और स्टाइल के चलते आए दिन सुर्खियों में छाईं रहती हैं। वहीं एक बार फिर क्रिस्टल डिसूजा इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। इन तस्वीरों में  शिमरी ग्रे एंड व्हाइट लहंगे में बोल्ड अंदाज में दिखीं। इसके साथ मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स, और न्यूड लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रहें हैं। तस्वीरों में उनके क्लीवेज साफ दिख रहे हैं।

मौनी रॉय 

मौनी रॉय इस बार एकता कपूर की पार्ट में लाइट पिंक कलर का लहंगा पहनकर पहुंचीं।मौनी ने लहंगा के साथ लो-कट ब्लाउज कैरी किया था। इसके ऊपर से एक्ट्रेस  ने टूल का दुपट्टा ओढ़ा हुआ था, जिसे उन्होंने बेल्ट से वेस्ट पर टक किया था। मिनिमल मेकअप, मांग टीका एक्ट्रेस से लुक को परफेक्ट बना रहा है। 

Content Writer

Smita Sharma