Dreamy b''day celebration: बीच किनारे दोस्तों संग क्रिस्टल डिसूजा ने की जमकर पार्टी, ऋत्विक की बाहों में पोज देती बेहद खुश दिखीं एक्ट्रेस

3/3/2022 5:54:27 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपना ये बर्थडे टीवी इंडस्ट्री के खास फ्रेंड्स के साथ बीच किनारे मनाया। दोस्तों संग जश्न की तस्वीरें अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। फैंस क्रिस्टल की दोस्तों संग मस्ती भरी तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। 


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि टीवी शो 'एक हज़ारों में मेरी बहना है' फेम एक्ट्रेस दोस्तों संग खूब चिल करती नजर आ रही हैं। इस दौरान व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। 


इस सेलिब्रेशन में एक्ट्रेस के दोस्तों में ऋत्विक धनजानी, दर्शिता पटेल, और आर्यमन सेठ जैसे स्टार्स शामिल हैं, जो उनकी पार्टी में रंग जमाते नजर आ रहे हैं।


तस्वीरों में क्रिस्टल दोस्तों संग मस्ती भरे पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में वह ऋत्विक धनजानी की बाहों में पोज देती दिख रही हैं और एक्टर क्रिस्टल के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं।

 

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें वाकई में इतनी प्यारी हैं कि देखने वाले किसी भी व्यक्ति का मन खुश हो जाएगा।

 

बता दें, क्रिस्टल डिसूजा टीवी की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। टीवी शो एक हजारो मैं मेरी बहना है से उन्हें करियर में सबसे ज्यादा पापूलेरिटी मिली। इसके बाद वह ब्रह्मराक्षस और बेलन वाली बहू जैसे शोज में भी नजर आईं।

 

Content Writer

suman prajapati