पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक-आरती सिंह, बोले-''घर बिक गया था..मामा गोविंदा ने की बहुत मदद''

8/28/2022 9:19:52 AM

मुंबई: काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह अक्सर ही एक्टर गोविंदा यानी अपने मामा के साथ अपनी रिश्तों को लेकर खबरों में बने रहते हैं। कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच काफी लंबे समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है लेकिन फिर भी काॅमेडियन अपने चीची मामा को लेकर खूब बात करते हैं। हाल ही में कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह ने ने पुराने दिनों को याद करते हुए खुलासा किया है कि उनके आर्थिक तंगी के दौरान मामा उनके साथ खड़े रहे और उनकी मदद की।

एक वेब पोर्टल हो दिए इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह ने कहा- 'एक बार जब उनके पिता को बहुत ज्यादा नुकसान होने पर मुंबई में अपने घर को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इस दौरान सिर्फ मामा गोविंदा ही थे जिन्होंने उनकी पैसों से मदद की थी। घर बेचने के बाद एक किराए के घर में शिफ्ट हो गए और घर बेचने से जो पैसे मिले थे, उससे घर चलता था। मां के गुजर जाने के बाद पिता ने हम दोनों को पाला।'

कृष्णा अभिषेक ने आगे कहा-'उस समय मामा उन्हें हर महीने 2 हजार रुपए पॉकेट मनी के तौर पर देते थे। तब मैं कॉलेज में पढ़ता था।

वहीं आरती ने कहा- मामा उनकी स्कूल की फीस भरते थे और महीने का बाकी खर्च भी उठाते थे।'

 

बताते चलें कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच काफी अनबन रही है। एक बार कृष्णा ने कहा था कि उनके मामा खलनायक है। इस पर गोविंदा काफी नाराज हो गए थे। हालांकि कृष्णा अभिषेक ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट पर गोविंदा से माफी भी मांगी थी। इसके एक महीने बाद गोविंदा भी सेम पॉडकास्ट पर आए थे, उन्होंने कृ्ष्णा की माफी को लेकर कहा था-'अगर ऐसा है तो ये प्यार ऑफ कैमरा भी दिखना चाहिए। वो एक अच्छा लड़का है, लेकिन उसे समझना होगा उसे राइटर्स यूज कर रहे हैं और इसकी भी कोई लिमिट होती है।'

अनबन सिर्फ गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच नहीं बल्कि दोनों की पत्नियों के बीच भी रही है। गोविंदा और कृष्णा के बीच विवाद तब शुरू हुआ था जब 2018 में कृष्णा की वाइफ कश्मीरा शाह ने ट्वीट किया था कि कुछ लोग पैसों के लिए नाचते हैं। इस ट्वीट पर सुनीता आहूजा ने कहा था कि ये ट्वीट गोविंदा के खिलाफ किया गया है। इसके बाद गोविंदा और सुनीता ने कृष्णा और कश्मीरा से सभी संबंध खत्म कर लिए। 2019 में भी जब गोविंदा सुनीता और उनकी बेटी टीना कपिल शर्मा के शो पर आए थे तब भी कृष्णा शो में नहीं आए थे।

Content Writer

Smita Sharma