Video: होली की धूम में अमिताभ बच्चन बने कृष्णा अभिषेक, फिर अर्चना संग ''रंग बरसे'' गाने पर खूब थिरका काॅमेडियन

3/11/2020 10:21:28 AM

मुंबई: 10 मार्च को देशभर में होली का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। ऐसे में रियलिटी शोज भी अपने कंटेट में होली सेलिब्रेशन जोड़ रहे हैं। छोटे पर्दे के हर सीरियल में होली की धूम देखी गई। इस मामले में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी किसी से पीछे नहीं हैं।

PunjabKesari

'द कपलि शर्मा शो' भी होली स्पेशल एपिसोड को फैंस के बेहद खास और यादगार बनाने में कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं। होली के इस  स्पेशल एपिसोड में बाॅलीवुड एक्ट्रेस काजोल गेस्ट बनकर आने वाली हैं। हाल ही में शो के सेट एक वीडियो सामने आया है।

PunjabKesari

इस वीडियो में कृष्णा अभिषेक अर्चना पूरण सिंह के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों अमिताभ बच्चन के हिट होली नबंर 'रंग बरसे 'पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। फैंस कृष्णा के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

लुक की बात करें तो कृष्णा ने इस मौके पर व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना था और अमिताभ बच्चन के लुक वाली सफेद दाढ़ी-मूछें लगाई थी।

PunjabKesari

उन्होंने शॉल भी ओढ़ रखी थी। अर्चना ने व्हाइट रेड ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी।
 

PunjabKesari

बता दें कि कपिल के शो के लेटेस्ट एपिसोड में काजोल अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवी' का प्रमोशन करने के लिए आ रही हैं। शो में काजोल के अलावा श्रुति हासन, नीना कुलकर्णी, शिवानी रघुवंशी और संध्या महात्रे समेत कई स्टार्स पहुंचेंगे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@krushna30 aur mera rangeen "SILSILA"😅 ❤ HOLI HAI !!! ❤ Today, burn all negativity... laugh and be happy! ❤HAPPY HOLI❤ #holi #happyholi #festivalofcolors @banijayasia Earrings : 💎@azotiique Outfit : 👗@maayera_jaipur

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on Mar 8, 2020 at 10:56pm PDT


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News