बहन आरती और पत्नी कश्मीरा सिंह संग कृष्णा की आउटिंग, ननंद भाभी का दिखा बोल्ड लुक

5/5/2021 11:06:55 AM

मुंबई:  महाराष्ट्र में कोरोना के कहर को रोकने के लिए लाॅकडाउन लगाया है। हालांकि लोग कुछ जरूर काम के लिए घर से निकल सकते हैं। इसी बीच काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक को पत्नी कश्मीरा शाह और बहन आरती सिंह के साथ मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट किया गया।

इस दौरान कृष्णा अभिषेक ब्लैक टी शर्ट और ट्राउजर में दिखे। वहीं कश्मीरा पोलका डाॅट नोटेड टाॅप और ब्लाउन साइडकट स्कर्ट में में बोल्ड दिखीं। कश्मीरा ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया है।

वहीं आरती की बात करें तो वह ग्रीन आउटफिट में दिखीं। इस आउटफिट के ऊपर उन्होंने ब्लैक जैकेट कैरी की थी। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मास्क पहन रखा था।

हालांकि कैमरे के सामने पोज देते हुए तीनों ने अपने मास्क उतार दिए थे। कृष्णा की पत्नी और बहन संग की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

काम की बात करें तो कृष्णा हाल ही में द कपिल शर्मा सो में नजर आए थे। शो में वह सपना का किरदार निभाया था। वहीं कश्मीरा बिग बाॅस 14 में नजर आईं थी। शो में कश्मीरा ने चैलेंजर बन एंट्री ली थी। वहीं आरती आखिरी बार बिग बाॅस 13 में नजर आईं थीं। 

 

Content Writer

Smita Sharma