Red Hot Chemistry: बीच किनारे इस हसीना को बाहों में लिए दिखे  काॅमेडियन कृष्णा श्राॅफ,तस्वीरें देख कश्मीरा शाह को लगेगा झटका

5/18/2021 10:37:45 AM

मुंबई: काॅमेडियन कृष्णा श्राॅफ को अक्सर अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। दोनों सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। लेकिन इसी बीच कृष्णा की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं,जिन्हें देख कश्मीरा शाह को भी झटका लग सकता है। 

इन तस्वीरों में वह  किसी और ही हसीना के साथ कोजी होते दिख रहे हैं। कृष्णा के साथ नजर आ रही ये हसीना और कोई नहीं बल्कि अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस पायल घोष हैं।

दरअसल, कृष्णा जल्द ही पायल घोष के साथ फिल्म 'रेड' में नजर आने वाली है। फिल्म में दोनों के रोमांस का तड़का भी लगने वाला है। सामने आईं इन तस्वीरों में दोनों बीच किनारे दिख रहे हैं।

जहां दो तस्वीरों में कृष्णा ब्लैक पैंट, व्हाइट शर्ट और कोट में दिख रहे हैं। वहीं पायल रेड शाॅर्ट आउटफिट में दिख रही हैं। वहीं दूसरी दो तस्वीरों में पायल फ्लाॅरल प्रिंट ड्रेस में नजर आ रही हैं। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

इस फिल्म के लिए पायल घोष काफी मेहनत कर रही हैं। फिल्म के लिए पायल अपने उर्दू भाषा में भी सुधार कर रही हैं। इस काम में फिल्म के निर्देशक अशोक त्यागी भी उनकी मदद कर रहे हैं। फिलहाल कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन से फिल्म की शूटिंग पर असर पड़ा है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जब चीजें नार्मल होने लगेंगी तो शूटिंग शुरु हो जाएगी। 

Content Writer

Smita Sharma