गांधी वाले बयान से खफा मंत्री वडेट्टीवार ने कंगना को बताया ''नचनिया'', शिवसेना सांसद बोले- पांव से लेकर क्या-क्या चाटने से पद्म श्री मिला

11/18/2021 2:56:45 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत का 'महात्मा गांधी' पर दिए बयान को लेकर बुरी तरह विवादों में घिरी हुई हैं। आम लोगों से लेकर नेता-अभिनेता लोग कंगना की टिप्पणियों पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के मंत्री व कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार और शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने इस मामले कंगना पर तीखी बयानबाजी की है। उन्होंने एक्ट्रेस को मिले पद्म श्री की भी आलोचना की है।


हाल ही में शिवसेना सांसद ने कंगना के बयान पर कहा कि अगर महात्मा गांधी जी सत्ता के लालची होते तो उस समय प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति सब कुछ बन सकते थे। कंगना को क्या करके पद्म श्री मिला? किसके पांव चाटने से, क्या-क्या चाटने से ये पद मिला है। ये दिल्ली के सभी सांसद, विधायक बहुत अच्छे से जानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी औरत के बारे में बोलना तुच्छपना होगा। ऐसी तुच्छ लेडी के बारे में मैं कुछ नहीं बोलना चाहता।  


वहीं, कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने संवाददाताओं से कहा कि अगर कोई डांसर गर्ल (नाचनेवाली) महात्मा गांधी के खिलाफ आरोप लगाती है, तो मैं इसे प्रतिक्रिया के योग्य नहीं मानता। वडेट्टीवार ने आगे कहा कि दस में से नौ लोग उसके बारे में बुरा बोलते हैं। उसके बारे में और बात करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर कोई सूरज पर थूकता है, तो वह व्यक्ति के अपने चेहरे पर गिर जाता है।

 

बता दें, कंगना रनौत ने बीते मंगलवार को 1947 में मिली आजादी को 'भीख' बताया था। उन्होंने दावा किया था कि सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी से कोई समर्थन नहीं मिला। इसके साथ ही गांधी के अहिंसा के मंत्र का मजाक उड़ाते हुए कहा कि एक और गाल देने से आपको 'भीख' मिलती है स्वतंत्रता नहीं।
 

Content Writer

suman prajapati