अनोखे अंदाज में बारात लेकर पहुंचे क्रुणाल पंड्या, बिग बी से लेकर सचिन समेत नजर आए ये स्टार्स

12/28/2017 4:35:38 PM

मुंबई: कप्तान विराट कोहली के बाद अब आलराउंडर क्रुणाल पांड्या भी शादी के बंधन में बंध गए है। क्रुणाल ने पंखुड़ी शर्मा के साथ शादी रचाई है। क्रुणाल पंड्या की बारात अनोखे अंदाज में पहुंची।

जहां क्रुणाल दुल्हा बनने के बाद घोड़ी चढ़ने की बजाय बुलेट पर सवार होकर फिल्म 'शोले' के अंदाज में पहुंचे, वहीं हार्दिक पंड्या उनके ड्राइवर की भूमिका में नजर आए। जहां हार्दिक ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी, वहीं दुल्हा क्रुणाल सुनहरे रंग की शेरवानी में काफी जंच रहे थे।

27 दिसंबर को क्रुणाल ने प्रेमिका पंखुड़ी शर्मा से मुंबई के जुहू स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल में शादी की। पंखुड़ी और क्रुणाल काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

शादी में पहुंचने वालों में सबसे खास मेहमान मुंबई इंडियंस के ओनर मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, बॉलिवुड महानायक अमिताभ बच्चन और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर रहे।

इनके अलावा मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, ओपनर लोकेश राहुल सहित कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।