जेल की हवा खाने के बाद भी नहीं बाज आए केआरके, रिहा होते ही बोले- ''मैं बदला लेने के लिए लौट आया हूं''

9/11/2022 11:05:42 AM

मुंबई: फिल्म क्रिटिक्स और एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को बीते दिनों ही गिरफ्तार किया गया था। 9 दिन जेल में बिताने के बाद बुधवार को केआरके को जमानत मिली। जमानत देते वक्त कोर्ट ने केआरके के सामने कुछ शर्तें रखीं।कोर्ट ने कहा- 'आरोपी को 15 हजारके निजी मुचलके पर जमानत दी जाती है। जब तक चार्जशीट फाइल नहीं होती या 60 दिन नहीं हो जाते तब तक आरोपी को महीने के दूसरे और चौथे सोमवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगानी होगी।

आरोपी प्रासीक्यूटशन एविडेंस के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगा और ना ही गवाहों से संपर्क करेगा। कोर्ट की इजाजत के बगैर आरोपी मुंबई शहर छोड़कर नहीं जाएगा।'

 

जेल से रिहा होते ही केआरके ने सोशल मीडिया के जरिए एलान करते हुए कहा है कि वो अपना बदला लेने के लिए वापस आ गए हैं। रविवार सुबह केआरके ने ट्वीट कर लिखा- 'मैं बदला लेने के लिए लौट आया हूं।'

 

केआरके को मलाड पुलिस ने एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था और फिर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।उनके खिलाफ ये मामला 2020 में युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने दर्ज करवाया गया था। इसके अलावा कमाल राशिद खान पर ऋषि कपूर, इरफान खान से लेकर कई स्टार्स के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट्स करने का भी आरोप है।

छेड़छाड़ मामले में भी हुईं थी गिरफ्तारी 

इसके अलावा उनकी दूसरी बार गिरफ्तारी 2021 के छेड़छाड़ आरोप में हुई, जो उन पर एक फिटनेस ट्रेनर ने लगाया था। 4 सितम्बर को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से वे जेल भेज दिए गए थे। छेड़छाड़ के मामले में कमाल राशिद खान को 6 सितम्बर 2022 (मंगलवार) को जमानत मिल गई थी।


 

Content Writer

Smita Sharma