सलमान संग विवाद के बीच KRK ने अर्जुन कपूर को बताया अपना सबसे अच्छा दोस्त, बोले ''आप ही वो असली मर्द जो...''

6/5/2021 4:28:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान पिछले कई दिनों से  सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान संग विवाद के बाद वो एक के बाद एक एक्टर से पंगा ले रहे हैं। भाईजान संग विवाद के बाद उन्होंने मीका सिंह से पंगा लिया था, जिसका सिंगर ने करारा जवाब दिया। वहीं अब केआरके ने एक्टर अर्जुन कपूर को अपना खास दोस्त और असली मर्द बताया है। उनका ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।


केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आपकी कॉल और लंबी चर्चा के लिए शुक्रिया अर्जुन कपूर भाई। अब मैं समझ सकता हूं की बॉलीवुड में आप मेरे एकमात्र दोस्त हो और आप ही वह असली मर्द हो जो किसी से नहीं डरता। अब मैं अपकी फिल्मों की कभी आलोचना नहीं करूंगा।'


इससे पहले केआरके ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, 'मैं तो अनिल कपूर को भी भाई बोलता हूं। रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन को भी भाई बोलता हूं। विवेक ओबेरॉय और संजय दत्त को भी भाई बोलता हूं। शाहरुख खान और रितिक रोशन को भी भाई ही बोलता हूं। पता नहीं ये मीडिया वाले मेरे ट्वीट्स का गलत मतलब क्यों निकालते रहते हैं। '

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News