रणबीर संग आलिया की शादी पर KRK ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को कोसा, लिखा- आज औकात पता चल गई न बेटा, धोखा का कुत्ता घर का न...
4/14/2022 4:43:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज आलिया भट्ट अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सोशल मीडिया पर उनकी शादी में पहुंचे मेहमानों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। फैंस कपल को दूल्हा-दुल्हन के लुक में देखने के लिए बेहद एक्साइटड हैं। इसी बीच विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले एक्टर कमाल आर खान ने आलिया की शादी पर बेतुका बयान दिया है।
रणबीर कपूर संग शादी रचाने जा रही आलिया के लिए केआरके ने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को कोसा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- एक बार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मुझसे आलिया भट्ट के चक्कर में लड़ाई की। अब आलिया भट्ट ने उन्हें अपनी शादी में इनवाइट तक नहीं किया। आज औकात पता चल गई न बेटा। धोखा का कुत्ता न घर का ना घाट का।
एक और ट्वीट में केआरके ने लिखा- बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि आलिया ने सिद्धार्थ को भगाया तो क्या हुआ? सिद्धार्थ को कियारा मिल गई। इसका मतलब ये है कि सब श्योर हैं कि जल्दी ही कियारा भी उस लुक्खे को लात मार देगी। क्योंकि कोई भी लड़की फ्लॉपर के साथ रहना नहीं चाहती।
इस ट्वीट के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस केआरके पर भड़क गए और उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे।
बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे। इस फिल्म के बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी थी। हालांकि बाद में खबरें आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसी को देखते हुए केआरके ने अब सिद्धार्थ मल्होत्रा को ताना मारा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चीन ने साई और मैक्कार्थी की भेंट पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद

पश्चिम बंगाल के राजभवन के दरवाजे आम लोगों के लिए खुलेंगे

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त