Pearl v Puri Case: केआरके का ट्वीट-''अपने ''हवस के पुजारी'' दोस्त को बचाने के लिए बच्ची को झूठा बताने वालों तुम सेलेब्रिटी के नाम पर धब्बा हो''
6/8/2021 11:24:31 AM

मुंबई: केआरके के नाम से मशहूर कमाल आर खान अक्सर अपने ट्वीट्स के जरिए चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों ही उनका बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान संग पंगा चल रहा था। कमाल राशिद खान पर सलमान खान की तरफ से मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसपर केआरके का कहना था कि उन्होंने सलमान की फिल्म 'राधे' की खराब समीक्षा की इसलिए उनपर मामला दर्ज करवा दिया गया।
हालांकि केआरके पर सलमान भ्रष्ट बताने और तमाम गलत आरोप पर केस हुआ था। इसी बीच एक बार फिर केआरके कुछ बड़े स्टार्स पर भड़क गए हैं। केआरके ने अपने ट्वीट में रेप के आरोप में जेल गए एक्टर पर्ल पुरी का साथ देने वालों की क्लास लगाई है।
कमाल अपनी ट्वीट पर लिखते हैं-'अगर आप अपने दोस्त हवस का पुजारी को बचाने के लिए 11 साल की बच्ची को झूठा करार देते हैं, तो आप भी क्रिमिनल हैं। आप सेलेब्रिटी के नाम पर धब्बा हो।'
बता दें कि पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग के साथ रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। पर्ल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी से टीवी जगत में हंगामा मच गया है। पूरी टीवी इंडस्ट्री पर्ल के सपोर्ट में उतरीं हैं। उनका कहना है कि पर्ल को गलत इल्जाम में फंसाया जा रहा है। वहीं मुंबई के डीसीपी ने दावा किया है कि पुलिस के पास पर्ल वी पुरी के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

जिनपिंग का सेना को आदेश- चीन की रक्षा के लिए सीमाओं पर बन जाएं ‘फौलादी ताकत''

Kalashtami: आज आपका हर दुख हरेंगे बाबा भैरव, जानें कैसे

NCP में बड़ा बदलाव, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल होंगे NCP के कार्यकारी अध्यक्ष

UP News: ग्राम प्रधान के अच्छे काम को योगी सरकार देगी सम्मान, 9 थीम पर पाने होंगे 100 अंक