केआरके ने अर्जुन-मलाइका की तस्वीर पर ली चुटकी, बोले- '' भाई टाइगर है तू , डंके की चोट पर छीन लिया''
6/27/2021 8:12:02 AM

मुंबई: केआरके यानि कमाल राशिद खान इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। केआरके को अक्सर बी-टाउन स्टार्स से पंगे लेता देखा जाता है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने सलमान खान की फिल्म राधे का उन्होंने निगेटिव रिव्यू किया था और कुछ व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे।
उसके बाद से मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उन्होंने अर्जुन और मलाइका अरोड़ा को लेकर भी एक बड़ी बात कही। दरअसल, 26 जून को अर्जुन ने अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने उन्हें बधाई दी है।
ऐसे में अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी खास अंदाज में बर्थडे विश किया। तस्वीर में मलाइका ने अर्जुन को हग किया हुआ है। दोनों के चेहरे पर स्माइल है। मलाइका और अर्जुन की इस तस्वीर को फैंस का खूब प्यार मिला है। वहीं केआरके ने इस तस्वीर को केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए अर्जुन को टाइगर बताया।
Bhai Launde #ArjunKapoor Tiger Hai Tu. Gurda Hai Tere Main. Dunke Ki Chot Par Cheen Liya! Salute you! pic.twitter.com/cL5fT9YrGi
— KRK (@kamaalrkhan) June 26, 2021
केआरके ने अर्जुन के लिए लिखा-'भाई #अर्जुन कपूर, टाइगर है तू, गुर्दा है तेरे में, डंके की चोट पर छीन लाया तू। सैल्यूट करता हूं मैं।' इसके तुरंत बाद ही उन्होंने अपने इस वाक्य के स्पष्टीकरण के लिए एक और ट्वीट किया।
Dear people, why do you always think wrong? Main Toh #EkVillain2 Ko #SidharthMalhotra Se Cheen Ne Ki Baat Kar Raha Hun! Nothing else!
— KRK (@kamaalrkhan) June 26, 2021
अपने दूसरे ट्वीट में सफाई देते हुए केआरके कहते हैं-अरे मेरे प्रिय जनों, आप मेरे बारे में हमेशा गलत ही क्यों सोचते हो। मैं तो फिल्म एक विलेन 2 में सिद्धार्थ मल्होत्रा से रोल छीनने की बात कर रहा था। इसके अलावा कुछ भी नहीं, कृपया कुछ गलत ना समझें।
कुछ दिनों पहले केआरके ने कहा था कि सलमान खान के साथ हुए उनके विवाद के बाद अर्जुन कपूर ने उन्हें फोन किया था। केआरके ने बताया था कि उनको अर्जुन कपूर का फोन आया था और उन्होंने इस बारे में लंबी बात की थी। केआरके ने अर्जुन को बॉलीवुड का असली मर्द बताया था। उन्होंने कहा था कि अर्जुन किसी से डरते नहीं हैं और वह उनके रियल दोस्त हैं। अब वह कभी अर्जुन की फिल्मों का नेगेटिव रिव्यू नहीं देंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति