अब केआरके ने कंगना रनौत से छेड़ा विवाद, कहा- इंदिरा गांधी पर बन रही दीदी की ये लगातार 12वीं सुपर फ्लॉप फिल्म होगी

6/27/2021 11:18:14 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान बीते कई दिनों से अपने विवादति बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी वह सुपरस्टार सलमान खान तो कभी सिंगर मीका सिंह पर अपने विवादित ट्वीट को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। अब हाल ही में केआरके एक्ट्रेस कंगना रनौत से भी पंगा ले बैठे हैं। उन्हें कंगना की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को उनकी  सुपरफ्लॉप होने वाली 12वीं फिल्म बताया है। 


दरअसल, कंगना रनौत इन दिनों इंदिरा गांधी पर बन रही फिल्म इमरजेंसी की तैयारियों में जुटी हुईं हैं। वह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित और खुश हैं। वह इसके लिए जी जान से मेहनत कर रही हैं। इसी बीच केआरके ने  इस फिल्म को लेकर कंगना का दिल तोड़ने वाली बात कही है। 


केआरके ने एक ट्वीट करते हुए लिखा- 'निर्देशक मधुर भंडारकर ने इंदिरा गांधी और इमरजेंसी पर इंदु सरकार फिल्म बनाई, और कुत्ता भी देखने नहीं गया! अब दीदी कंगना रनौत भी इसी विषय पर फिल्म बना रही हैं। यानी वह लगातार 12वीं फ्लॉप फिल्म करना चाहती हैं। उनकी पिछली 11 फिल्में सुपर फ्लॉप रहीं!'  केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स उनके ट्वीट पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 


बता दें, कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म का निर्देशन एक्ट्रेस खुद कर रही हैं। बीते दिन इस फिल्म को लेकर कंगना ने कहा था कि उनसे बढ़िया इस फिल्म का निर्देशन और कोई नहीं कर सकता।

Content Writer

suman prajapati