हिरासत में जाते ही बिगड़ी KRK की तबीयत, यश ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान किए 50 करोड़! पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

9/1/2022 7:27:33 AM

 बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर. खान यानी केआरके को बीते दिनों एक विवादित ट्वीट मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसके बाद आई कि हिरासत में पहुंचते ही केआरके की तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने की वजह से उन्हें मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पाॅलीवुड इंडस्ट्री के युवा सिंगर निर्वैर सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। तो एक तरफ केजीएफ 2 स्टार यश ने बड़ा दिल दिखाया है। कहा जा रहा है कि यश ने यूपी के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए दान दिए हैं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरें सुर्खियों में रहीं। आप भी डालें एक नजर...


 

 

हिरासत में जाते ही बिगड़ी KRK की तबीयत, सीने में दर्द के बाद हाॅस्पिटल में हुए भर्ती

 

फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर. खान को बीते दिनों ही मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। केआरके मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस के हत्थे चढ़े थे। जानकारी के लिए बता दें कि कमाल आर खान दो साल बाद मुंबई लौटे हैं। साल 2020 के एक विवादित ट्वीट को लेकर उनकी गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद कोर्ट में पेश होने के बाद केआरके को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अब खबर आ रही है कि हिरासत में पहुंचते ही केआरके की तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने की वजह से  उन्हें मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 


सड़क दुर्घटना ने पंजाबी सिंगर निर्वैर सिंह की मौत

 

पाॅलीवुड इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खब सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री सिद्धू मूसेवाला की  मौत से उबर नहीं पाई है। वहीं अब एक और युवा सिंगर निर्वैर सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मेलबर्न बेस्ड पंजाबी सिंगर का निधन सड़क दुर्घटना में हुआ।  रिपोर्ट्स के मतुबाकि मेलबर्न में एक घातक कार दुर्घटना में निर्वैर सिंह की मृत्यु हो गई और इसके संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 


गोला के लिए बहन चाहती हैं भारती सिंह

 

काॅमेडियन भारती सिंह इसी साल अप्रैल में एक प्यारे से बेटे की मां बनी हैं। भारती ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य सिंह लिम्बाचिया रखा है हालांकि वह उन्हें प्यार से गोला बुलाती हैं। भारती जब प्रेग्नेंट थीं तो वह कई बार कहती थीं कि उन्हें बेटी चाहिए। वहीं बेटे लक्ष के जन्म के बाद भी भारती कई बार कह चुकी हैं कि उन्हें अब भी बेटी चाहिए। हाल ही में भारती ने कहा कि अगर सी सेक्शन नहीं हुआ होता तो वह भी देबिना की तरह दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर देती।

 


अयोध्या पहुंचे KGF स्टार यश ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान किए 50 करोड़! 

 

एक्टर यश साउथ इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। उनकी फिल्म 'केजीएफ चेप्टर 2' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। अब हिंदी बेल्ट में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस बेसब्र होकर उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में यश कंधे पर केसरिया शॉल, माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यश अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि यश ने यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए दान दिए हैं।  हालांकि, इस वायरल पोस्ट की सच्चाई कुछ और है ये पोस्ट फेक है।

 


'द कश्मीर फाइल्स' के लिए जहां मुझे अवॉर्ड नहीं मिला वो फंक्शन ही फ्रॉड: अनुपम खेर

 

 

बाॅलीवुड एक्टर अनुपम खेर की फिल्म  'द कश्मीर फाइल्स'  साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई  करने वाली फिल्मों में से हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अंडरडॉग कहलाने वाली 'द कश्मीर फाइल्स' ने बड़े बजट की फिल्मों को धूल चटा दी। इस फिल्म को लोगों से खूब प्यार मिला। हाल ही में अनुपम खेर ने फिल्म को अवार्ड ना मिलने पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि जिस फंक्शन में द कश्मीर फाइल्स को अवार्ड नहीं मिला वो फोर्ड है।

 


मन्‍नत पूरी होते ही पति संग मंदिर पहुंची अमृता राव

 

मां बनाना किसी भी महिला के जीवन का एक सुखद अहसास है और इसे जीवन में सबसे अच्छा चरण माना जाता है और सबसे बिजी भी। हालांकि कई बार मां बनने में औरतों की लाइफ में कई तरह की मुश्किलें आती हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस अमृता राव के साथ भी हुआ। आज भले ही अमृता राव एक प्यारे से बेटे की मां हैं। लेकिन एक समय था जब उन्होंने मां बनने की हर उम्मीद को खो दिया था। सरोगेसी, आईयूआई, आईवीएफ, होम्योपैथी और आयुर्वेद समेत कई तरीके अपनाने के बाद जब अमृता मां बनीं बन पाईं तो अमृता महाराष्‍ट्र स्थित कर्जत तालुका के कादव गांव में स्थित गणेश मंदिर में पहुंची। यहां उन्होंने पति आरजे अनमोल संग बप्पा से सूनी झोली भरने का आशीर्वाद मांगा।वहीं अब मन्नत पूरी होने के बाद अमृता पति आरजे अनमोल संग बप्पा के दरबार पहुंची।

 

ट्राएंगल ऑफ सैडनेस फेम चार्लबी डीन का निधन 

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका की एक्ट्रेस और माॅडल चार्लबी डीन का महज 32 साल की उम्र में निधन हो गया है।एक्ट्रेस का न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके अचानक निधन से फैंस और स्टार्स काफी शॉक्ड हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

 

 

अंकिता हत्याकांड पर भड़का विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा



झारखंड के दुमका में एकतरफा प्यार में शाहरुख नाम के युवक ने नाबालिग अंकिता को जिंदा जलाकर मार डाला। इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। लोग अंकिता की मौत के हत्यारे के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का भी अंकिता हत्याकांड पर गुस्सा भड़का है और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी जाहिर की है।

 

दिग्गज एक्टर हेमेंद्र भाटिया का निधन


दिग्गज एक्टर, लेखक और निर्देशक हेमेंद्र भाटिया अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका बीते मंगलवार निधन हो गया, जिससे इंडस्ट्री और उनकी करीबियों को बड़ा झटका लगा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुपम खेर दिवंगत हेमेंद्र के काफी करीब थे, क्योंकि वह एक्टर्स के शिक्षक रह चुके थे। ऐसे में नवाजुद्दीन और अनुपम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने शिक्षक को श्रद्धांजलि दी।

 

67th Filmfare Award 2022: 'शेरशाह' को सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड, रणवीर बने बेस्ट एक्टर तो कृति ने भी मारी 

67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की घोषणा मंगलवार देर रात की गई। मुंबई में आयोजित इवेंट को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने होस्ट किया, जहां बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां अपना जलवा बिखेरती नजर आईं। वहीं इस बार बेस्ट एक्टर का खिताब रणवीर सिंह को फिल्म 83 के लिए और बेस्ट एक्ट्रेस कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए दिया गया। तो वहीं 'शेरशाह' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।  

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News