केआरके को पसंद आई ''द कश्मीर फाइल्स'', फिल्म की तारीफ के साथ इशारों ही इशारों में शाहरुख और सलमान पर कंसा तंज

3/15/2022 11:58:03 AM

मुंबई. डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लोगों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। स्टार्स भी इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। क्रिटिव और एक्टर कमाल राशिद खान ने भी फिल्म की तारीफ की है। इसके साथ केआरके ने इशारों ही इशारों में शाहरुख खान और सलमान खान पर भी निशाना साधा है।


केआरके ने तीन ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा- फिल्म कश्मीर फाइल्स ने वीकेंड में 25 करोड़ की कमाई कर ली है। यह फिल्म हिट नहीं सुपरहिट भी नहीं बल्कि ब्लॉकबस्टर है। यह उरी 2 है। विवेक अग्निहोत्री को शुभकामनाएं। 


दूसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा- मैं 100 फ़ीसदी श्योर हूं कि विवेक की अगली फिल्म गोधरा फाइल्स होगी, जो एक और ब्लॉकबस्टर साबित होगी।


तीसरे ट्वीट में केआरके ने शाहरुख और सलमान पर तंज कंसते हुए लिखा- अगर खान्स को बिजनेस में बने रहना है, तो उन्हें उरी, कश्मीर फाइल्स और गोधरा फाइल्स जैसी फिल्मों में काम करना होगा। पठान और टाइगर जैसी फिल्में अब नहीं चलेंगी। केआरके के यह ट्वीट्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 


बता दें सिनेमाघरों में धमाल करने के बाद अब 'द कश्मीर फाइल्स' को ओटीटी पर सीरीज के तौर पर रिलीज करने का ऐलान किया गया है।

वहीं, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।  

इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, चिन्मय मंडलेकर जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur