केआरके ने शेयर की मौनी रॉय के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर कर उड़ाया मजाक, लिखा- पैसा लुक्स भी बदल सकता है
10/2/2021 11:23:53 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर किसी न किसी स्टार्स पर टिप्पणी करते नजर आते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस मौनी रॉय का मजाक उड़ाया है।केआरके ने मौनी की हर साल बढ़ती खूबसूरती और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर कमेंट किया है।
केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मौनी रॉय की कई तस्वीरों वाला एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस का हर तस्वीर में लुक बदला-बदला सा नजर आ रहा है। हर तस्वीर में वह दिन-ब-दिन खूबसूरत होती नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ केआरके ने कैप्शन में लिखा- पैसा लुक्स भी बदल सकता है। देखिए एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स में बदलाव करती रहती है।
केआरके के इस ट्वीट पर लोगों के खूब कमेंट आ रहे हैं।Money can change the looks also. See here, Actress #MouniRoy keeps changing her looks. pic.twitter.com/64R2fDBCCz
— KRK (@kamaalrkhan) September 30, 2021
बता दें, केआरके मौनी से पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत, सलमान खान और मीका सिंह से भी पंगा ले चुके हैं। लेकिन अक्सर वो अपनी बेतुकी टिप्पणियों को लेकर ट्रोल हो चुके हैं।