KRK ने अश्लीलता फैलाने में सनी लियोन को ठहराया जिम्मेदार, बोले- उनके चलते लड़कियां पोर्न स्टार बनीं, कोई कार्रवाई नहीं हुई

8/5/2021 4:45:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. क्रिट‍िक कमाल आर खान उर्फ केआरके अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर अपने ट्वीट्स के जरिए स्टार्स पर निशाना साधते नजर आते हैं। बीते दिनों केआरके ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की जेल को लेकर भविष्यवाणी की थी। अब हाल ही में उन्होंने अश्लील वीडियो मामले में पोर्न स्टार रह चुकीं एक्ट्रेस सनी लियोनी पर तंज कसा है।

PunjabKesari


केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा-  'आज, भारत में बहुत सारे प्रोफेशनल पोर्न स्टार्स हैं सिर्फ सनी लियोनी की वजह से। पुलिस ने सनी लियोनी के ख‍िलाफ कोई एक्शन नहीं लिया, नतीजा ये हुआ कि बाकी लड़क‍ियां पोर्न स्टार बनने से नहीं डरीं। बॉलीवुड के लोग भी बराबर के जिम्मेदार हैं, जिन्होंने सनी लियोनी की आलोचना करने के बजाए उनकी तारीफ की।'


केआरके का ये ट्वीट खूब देखा जा रहा है और यूजर्स इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News