BB OTT: कंटेस्टेंट मुस्कान को लेकर KRK का विवादित बयान-अगर शो में ऐसी लड़कियों का स्वागत है तो राज जेल में क्यों हैं?

8/11/2021 9:03:59 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस' फेम कमाल आर खान अपने बेवाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कमाल सामाजिक हो या राजनीतिक हर एक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते नजर आते हैं। हालांकि कई बार वह अपने बयानों की वजह से मुश्किलों में फंस जाते हैं पर इसके बावजूद भी वह कोई ना कोई ट्वीट करते रहते हैं। हाल ही में केआरके ने बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट मुस्कान जटाना पर निशाना साधा है।

केआरके हर साल बिग बॉस को लेकर तमाम ट्वीट करते हैं। वह कई बार शो के होस्ट सलमान खान तक पर अक्सर निशाना साधते हैं। ऐसे में इस बार भी उन्होंने शो को लेकर ट्वीट किया।

केआरके ने लिखा-'मैंने इस साल का बिग बॉस नहीं देखा है और न ही इसे देखने की योजना बना रहा हूं लेकिन हां मुझे ये पता चला है कि शो में मुस्कान जटाना नाम की एक लड़की है, जो न्यूड स्ट्रीम लाइव करती है। अगर शो में ऐसी लड़कियों का स्वागत है तो राज जेल में क्यों हैं? मैं दोहराता हूं, कानून सबके लिए समान होना चाहिए!' कमाल ने अपने इस ट्वीट के जरिए मुस्कान की तुलना राज कुंद्रा से की है। केआर के का ये विवाद बयान सोशल मीडिया पर छा गया है।

कौन हैं मुस्कान जटाना

बता दें कि मुस्कान केवल 20 साल ही हैं। वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। मुस्कान का दामन विवादों से अछूता नहीं है। वह अपने अंदाज से अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।  महिलाओं के सपोर्ट में अपनी आवाज बुलंद रखती हैं  लेकिन मूस का दामन विवादों से अछूता नहीं है। मूस महिलाओं और युवाओं के साथ ही सेम सेक्‍स लव यानी समलैंगिता के मुद्दे पर भी अपनी मजबूत राय रखती हैं।

कुछ साल पहले उनका एक लाइव सेशन वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इसमें वह न्‍यूड थीं। वह ऑस्ट्रेलियाई दक्षिण एशियाई केंद्र की ब्रैंड एंबेसडर भी हैं। वह कविताएं भी लिखती हैं। 
 

Content Writer

Smita Sharma