मीका सिंह ने रिलीज किया ''केआरके कुत्ता'' सॉन्ग तो KRK ने पुलिस से की शिकायत, सिंगर पर लगाया बेटी को लेकर धमकी देने का आरोप

6/16/2021 11:21:58 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान हमेशा किसी न किसी विवाद में घिरे रहते हैं। पिछले कई दिनों से वह सलमान खान और मीका सिंह को लेकर अपनी टिप्पणियों की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में केआर के ने मुंबई पुलिस कमिशनर से मीका सिंह के खिलाफ शिकायत की है और उनकी बच्ची की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

 


केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आदरणीय मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस कमिशनर, कृपया ध्यान दें मीका सिंह ने मेरी फोटोज़ के साथ छेड़छाड़ की है और अपना गाना रिलीज़ किया है। अब वो मुझे मेरी 14 साल की छोटी सी बच्ची के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर के गाना रिलीज़ करे की धमकी दे रहे हैं। मेरे पास उनके सारे मैसेज और रिकॉर्ड है। प्लीज़ मेरी एफआईआर रजिस्टर करें’।


बता दें, सलमान खान से विवाद के बाद केआरके का मीका सिंह के साथ गहरा पेच फंसा। दोनों के बीच काफी बहस हुई। नतीजा ये हुआ कि मीका ने केआरके पर 'केआरके कुत्ता' सॉन्ग बना डाला। ये सॉन्ग 11 जून को यूट्यूब पर गाना रिलीज़ कर दिया गया है।

 

सिंगर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 'केआरके कुत्ता' सॉन्ग के रिलीज होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने म्यूजिक वीडियो का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'दोस्तों साल का सबसे बहुप्रतीक्षित गाना 'केआरके कुत्ता'गाना रिलीज हो गया है। मेरे बेटे कमाल आर खान कृपया अब इस गाने पर अपना रिव्यू दें। मैंने इस गाने को बनाने में वाकई कड़ी मेहनत की है।'


 

Content Writer

suman prajapati