KRK ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को सरेआम ट्विट कर कहा 'भ्रष्ट'!!

7/15/2017 4:26:25 PM

मुंबई: केआरके नाम से जाने-माने एक्टर कमाल राशिद खान हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में ही रहते हैं। ज्यादा से ज्यादा सुर्खियों में आने के लिए वह हमेशा ट्विटर का सहारा लेते हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य सौरव गांगुली पर निशाना साधा है। उन्होंने गांगुली को भ्रष्ट कहा है। इसके पहले केआरके एम-एस धोनी और विराट कोहली को अपने अपशब्दों से निराश कर चुकें हैं और उनको भी अपनी विवादिता की चपेट में ले चुके हैं।

बता दें कि केआरके ने 12 जुलाई को ट्वीट कर कहा- सौरव जब आपने कहा था कि कुछ दिनों में आप कोच के नाम की घोषणा करेंगे, तो आपने अगले ही दिन घोषणा क्यों कर दी? कितने माल मिला भाई?