मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए केआरके,2020 में किए विवादित ट्वीट के चलते हुई कार्रवाई

8/30/2022 9:58:42 AM

मुंबई: कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को मलाड पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है। केआरके को  मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। आज यानि मंगलवार को उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

केआरके को 2020 में किए विवादित ट्वीट के चलते गिरफ्तार किया गया।  उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किए। केआरके के खिलाफ शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने की थी।

वैसे ये ऐसा पहली बार नहीं है जब केआरके मुश्किलों में फंसे हों। वह अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स के जरिए सुर्खियां बटोरते रहते हैं। केआरके हमेशा किसी भी फिल्म को लेकर और अभिनेताओं पर टिप्पणी करते रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार तक को भला-बुरा कह चुके हैं। 

 

केआरके ने हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का भी काफी नेगेटिव रिव्यू दिया था। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान पर भी निशाना साधा था।


 

Content Writer

Smita Sharma