क्या कृतिका कामरा ने चोरी-छिपे बॉयफ्रेंड उदय सिंह गौरी से रचाई सगाई ?

11/6/2018 6:10:17 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा अक्सप अपनी हाॅट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में कृतिका को लेकर ओक खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कृतिका कामरा ने अपनी जिंदगी को एक नए स्तर पर ले जाने का फैसला किया है और अपने बॉयफ्रेंड उदय सिंह गौरी से चोरी-छुपे सगाई कर ली है।एक सूत्र ने हमारे साथ बात करते हुए बताया है- ‘कृतिका कामरा और उदय सिंह गौरी ने एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है, जहां केवल दोनों के परिवारवाले ही मौजूद थे।

कहा जा रहा है कि जब कृतिका से इस खबर की पुष्टि के लिए बात करने की कोशिश की तो उन्होंने रिप्लाई नहीं किया। हालांकि  उदय सिंह गौरी ने इस खबर पर बात करते हुए कहा कि मैं खुद यह खबर सुनकर चौंक गया हूं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। जब भी हम दोनों अपने रिश्ते को एक स्तर ऊपर ले जाएंगे तो मीडिया को जरूर बताएंगे।

बता दें कि कृतिका और उदय काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उदय एक्सीड एंटरटेनमेंट नाम की एक कम्पनी का हिस्सा हैं, जो कृतिका कामरा का काम देखती है। सुनने में आता है कि उदय को लाइमलाइट पसंद नहीं है, इसीलिए वो मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं। कृतिका ने हाल में ही 'मित्रों' नाम की एक फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था।
 

Neha