B''day Special: स्टेट लेवल बाॅक्सर है टाइगर की ये हीरोइन, पहली ही फिल्म से हो गई थी हिट

7/27/2019 2:05:17 PM


मुंबई: बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली एक्ट्रेस क्रीति सेनन का आज 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अदाओं से फैंस को अपना दीवाना बना दिया हैं। एक्टिंग से पहले वह मॉडलिंग करती थी। बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म से ही बेस्ट डेब्यू का फिल्म फेयर अवार्ड लेने वाली क्रीति का जन्म दिल्ली में हुआ था। क्रीति के पिता C.A  और मां दिल्ली के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढाई दिल्ली से पूरी की है। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर क्रीति ने अपनी इंजीनियरिंग भी दिल्ली से की है। क्रीति की पहली फिल्म एक तमिल फिल्म थी,जिसमें उन्होंने दक्षिण के सुपरस्टार महेशबाबू के साथ काम किया था।

क्रीति और टाइगर श्रॉफ ने फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उनकी कई हिट फ़िल्में आयी। कहा जाता है कि अक्षय कुमार स्टारर 'सिंह इज ब्लिंग' में एक्ट्रेस बनने का ऑफर पहले उनके पास आया था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। कहते हैं पढ़ाई के दौरान ही उनकी बहन नुपुर ने उनका एक फोटो खींचा था जिसको देखने के बाद उनकी दोस्तों ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दी। मॉडलिंग के दौरान उन्होंने अमूल ,लैक्मे, सैमसंग जैसे बडे ब्रांड के साथ काम किया था।

क्रीति राज्य स्तर पर बॉक्सिंग भी कर चुकी हैं। वह बहुत अच्छा कत्थक करती हैं। क्रीति एक ट्रेंड कत्थक डांसर हैं। अभी हाल ही में आई उनकी फिल्म अर्जुन पटियाला थी। जिसमें उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है।

क्रीति का नाम टाइगर श्रॉफ और सुशांत सिंह राजपूत के साथ जुड़ चुका है, लेकिन उन्होंने कभी भी खुल कर अपने रिश्तों पर बात नहीं की है। क्रीति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Arjun Patiala in Theatres Now!! And Ritu Randhawa is now “With you, For you, Always!” 🙏🏻💖 @rohitjugraj @diljitdosanjh @fukravarun @maddockfilms @tseries.official

A post shared by Kriti (@kritisanon) on Jul 25, 2019 at 10:11pm PDT

 


वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति की फिल्म अर्जुन पटियाला हाल ही में रिलीज हुई है। इसके अलावा कृति ने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग को खत्म किया है। 'पानीपत' में कृति के साथ एक्टर अर्जुन कपूर और संजय दत्त जैसे कई बड़े कलाकार मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा कृति सेनन को डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने अपनी फिल्म के लिए साइन किया है।

 

 

Smita Sharma