कृति सैनॉन के साथ दिलजीत दोसांझ की बनी जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर

11/6/2017 3:05:24 PM

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में वैसे कई जोड़ियां बनी हैं। जिनके फिल्मों में किरदारों को फैंस ने काफी पसंद किया हैं। हाल ही में एक्ट्रैस कृति सैनॉन (Kriti Sanon) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की कुछ तस्वीरें सामने आईं है जिसमें दोनों सेल्फी मूड में तस्वीरें क्लिक करते हुए नजर आ रहें हैं।

दरअसल, दोनों दिनेश विजन की अगली फिल्म अर्जुन पटियाला में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी से शुरू होगी।


खबरों की मानें तो फिल्म में कृति जर्नलिस्ट और दिलजीत छोटे शहर के लड़के की भूमिका में हैं। यह कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग पंजाब में होगी। जल्द फिल्म का डायरेक्टर भी फाइनल हो जाएगा।

इसी के चलते कृति ने दिलजीत के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर की हैं। जिसमें दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहें हैं। साथ में उन्होंने कैर्शन भी दिया है- यह बहुत फन राइड होगा। शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती।

Konika