''आदिपुरुष'' की ''माता सीता'' कृति सेनन ने लिया गौ माता का आशीर्वाद, वीडियो देख यूजर्स ने किए ऐसे ऐसे कमेंट्स

12/24/2023 11:13:41 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कृति सेनन इस साल रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं। बेशक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन उन्होंने माता सीता के किरदार से सबका दिल जीत लिया। वहीं अब हाल ही में आदिपुरुष की सीता ने गौ माता को माथा टेका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।


दरअसल, हाल ही में कृति सेनन को जिम के बाहर स्पॉट किया गया, जहां उनकी कार के पास एक गाय आ गई। इस पर एक्ट्रेस ने गाय का मस्तिक छूकर आशीर्वाद लिया। हालांकि, इस दौरान वह काफी डरती हुईं दिखाई दीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

गाय से यूं डरने को लेकर कुछ यूजर कृर्ति सेनन को जमकर ट्रोल कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- ''गाय को छूने में इतना डर लग रहा है कुत्ते को छूने में नहीं, हद है सनातन के नाम पर धब्बा।''

 


दूसरे ने लिखा- ''एक कुत्ते के साथ सारे दिन मौज मस्ती करती हैं, लेकिन गाय के आगे मस्तिक तक नहीं झुका पा रही हैं।'' वहीं अन्य ने कहा- ''ये सब पब्लिकसिटी के ड्रामे हैं।'' वहीं, कई लोग कृति सेनन के इस अंदाज की तारीफ भी करते नजर आए।
 

 

Content Writer

suman prajapati