बॉलीवुड पर छाया कोरोना का प्रकोप, वरुण-नीतू के बाद अब कृति सेनन की रिपोर्ट आई पाॅजिटिव

12/8/2020 8:48:49 AM

मुंबई: लॉकडाउन के बाद जहां एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री की पटरी लाइन पर आई थी वहीं अब धीरे-धीरे लोग कोरोना पॉजिटिव होने लगे हैं। जुग-जुग जियो फिल्म  की शूटिंग कर रहे वरुण धवन, नीतू कपूर, मनीष पाॅल और डायरेक्टर राज मेहता पॉजिटिव पाए गए हैं।

PunjabKesari

वहीं अब खबर है कि एक्ट्रेस कृति सैनन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कृति राजकुमार राव के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। ये शूटिंग चंडीगढ़ में हो रही थी। जब कृति मुंबई वापस आईं तो उनकी रिपोर्ट सामने आई और उसमें उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई।

 

PunjabKesari

कृति के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि कृति ने सोमवार को ही कोरोना पॉजिटिव होने की बात पता चली है। हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि कृति की तबीयत कैसी है और उनमें कोरोना वायरस के कितने लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

कृति के काम की बात करें तो वह आखिरी बार  अर्जुन कपूर और संजय दत्त के साथ फिल्म 'पानीपत' में दिखाई दी थीं। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह 
पंकज त्रिपाठी और सई तमहानकर के साथ फिल्म 'मिमी' में दिखाई देंगी जिसमें वह एक सोरोगेट मदर का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा कृति'बच्चन पांडे' और'आदिपुरुष' जैसी बड़ी फिल्मों में भी हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News