एकता कपूर की दीवाली पार्टी में 'परम सुंदरी' बनकर पहुंची कृति, बैक फ्लॉन्ट कर कजरारे नैनों से किया फैंस के दिलों पर वार

11/11/2023 11:04:32 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 12 नवंबर को दीवाली धूमधाम से मनाई जाएगी। ऐसे में कुछ दिनों पहले ही देश में इस त्योहार की खूब रौनक देखने को मिल रही हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स हर साल की तरह अपने करीबियों और दोस्तों के साथ खूब दीवाली पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच बीते शुक्रवार प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने घर एक भव्य पार्टी की मेजबानी की, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। इन सबके बीच एक्ट्रेस कृति सेनन अपने लुक से खूब लाइमलाइट चुराती नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो एकता कपूर की दीवाली पार्ट में कृति सेनन परम सुंदरी बनकर पहुंची।

 

 वर्क वाले ब्लैक लहंगे में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

गले में चोकर, कानों में मैचिंग इयररिंग्स, माथे पर बिंदी और आंखों में काजल एक्ट्रेस की खूबसूरती को चार-चांद लगा रहे हैं।

अपने कजरारे नैनों से कृति फैंस के दिलों पर वार करती नजर आ रही हैं और कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।

एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।


बता दें, एकता कपूर की दीवाली पार्टी में कृति सेनन के अलावा आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, शनाया कपूर और दिशा पाटनी जैसे कई स्टार्स ने भी शिरकत की।

Content Writer

suman prajapati