स्टूडियो के बाहर फैंस के बीच फंसी कृति सेनन, कैमरे में कैद हुए ऐसे रिएक्शन

9/7/2019 10:38:13 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी बोल्ड तस्वीरों से तहलका मचा देती हैं। कृति अपने फैशन सेंस से सबको इंप्रेस करती हैं। बीती रात कृति को डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ जुहू के स्टूडियो के बाहर देखा गया। इस दौरान कृति व्हाइट श्रट और जींस में स्टाइलिश दिखीं।

इसके साथ खुले बाल, मिनिमल मेकअप और शेड्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।

वहीं आशुतोष गोवारिकर व्हाइट शर्ट और जींस में दिखे। स्टूडियो के बाहर कृति  ने कूल अंदाज में पैपराजी को पोज दिए।

हालांकि, इस दौरान कृति को फैंस ने घेर लिया कृति की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'पानीपत' में दिखेंगी। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा संजय दत्त, जीनत अमान जैसे कई स्टार्स हैं। कृति अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 4'में भी हैं। 

Smita Sharma