व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में कृति सेनन का गॉर्जियस फोटोशूट, एक्ट्रेस की तस्वीरों पर अटकीं फैंस की निगाहें

3/17/2022 11:30:58 AM

मुंबई. एक्ट्रेस कृति सेनन फिल्मों के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं।


लुक की बात करें तो कृति व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप, कानों में बालियां और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस लग रही है। कृति की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो कृति बहुत जल्द फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Content Writer

Parminder Kaur