इवेंट में छाया बी-टाउन की हसीनाओं का ट्रेडिशनल लुक, मीडिया को फ्लाइंग 'किस' देती दिखीं कृति

1/20/2020 11:30:46 AM

मुंबई: रविवार को मुंबई पुलिस के सालाना जलसे उमंग का आयोजन किया गया। उमंग 2020 में प्रियंका चोपड़ा, उर्वशी रौतेला, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सारा अली खान, माधुरी दीक्षित समेत स्टार्स पहुंचे। बाॅलीवुड की हसीनाओं का एक से बढ़ कर एक लुक देखने को मिला। रेड कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जमकर अपना अदाएं दिखाईं। आइए डालते हैं हसीनाओं के लुक्स पर एक नजर...

कैटरीना कैफ


'बार्बी गर्ल' यानि कैटरीना कैफ की गिनती बाॅलीवुड की हाॅट एंड बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती है। कैटरीना अपने हर लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी स्माइल के भी दीवाने हैं। कैट की अदाओं का तो कोई जवाब ही नहीं हैं। इस शो में कैटरीना स्लिवर कलर साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं। कैट ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स से लुक को पूरा किया है। रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। 

तारा सुतारिया

एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बनाती हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल लुक में तारा गजब दिखती हैं। इस शो में तारा ब्लैक एंड ग्लोडन कलर की आउटिफट में गाॅर्जियस दिखीं। रेड कार्पेट पर तारा का अंदाज फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है। मिनिमल मेकअप, ब्राउन लिपस्टिक और माथे की बिंदी एक्ट्रेस के लुक को परफेक्ट बना रही है। 

सोफी चौधरी

इस दौरान सोफी चौधरी का भी साड़ी लुक देखने को मिला। रेड कार्पेट पर हसीना ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। 

कृति सेनन

शो में कृति सेनन व्हाइट लुक में दिखीं। कृति व्हाइट क्राॅप टाॅप के साथ लंहगे में खूबसूरत दिखीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप से अपने लुक को पूरा किया था। इस दौरान कृति ने बालों का बन बनाया था, जिस पर उन्होंने गजरा लगाया था। यहां उन्होंने पैपराजी को फ्लाइंग किस दी। 


ऋचा चड्ढा

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा  शो में व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी में दिखीं। ऋचा ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए। हसीनाओं की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Smita Sharma