National Film Award: कृति की कामयाबी पर नहीं रहा मम्मी पापा की खुशी का ठिकाना, बेटी को गोद में बैठाकर खूब किया दुलार

10/18/2023 11:14:17 AM

मुंबई: कृति सेनन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। कृति सेनन अपनी दमदार एक्टिंग और अद्भुत लुक से हर किसी का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ती। 17 अक्टूबर का दिन कृति के लिए बेहद खास था। दरअसल, इस दिन उन्हें अपनी लाइफ का पहला नेशनल अवाॅर्ड मिला।  कृति को उनकी फिल्म मिमी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ये अवार्ड पाकर कृति फूली नहीं समा रहीं हैं। उन्हें इस खास पल की झलकियां शेयर की हैं जिसमें वह अपने मम्मी-पापा के साथ नजर आ रही हैं। कृति ने अपने पापा और मम्मी के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं।

इनमें से पहली फोटो में एक्ट्रेस अपनी मां की गोद में बैठी हैं और रजत कमल फ्लॉन्ट कर रही हैं।वहीं उनके पिता प्रशस्ति पत्र दिखा रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कृति के पिता उन्हें चूमते दिख रहे हैं।

इस पोस्ट के कैप्शन में कृति ने लिखा- दिल के जज्बात शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। आज का दिन सबसे यादगार दिन है। साथ ही उन्होंने नुपुर सेनन को भी टैग किया। इस मौके पर उन्हें अपनी बहन की भी खूब याद आ रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

अवार्ड लेने इस लुक में पहुंची थी कृति 

कृति सेनन अपने पेरेंट्स के साथ अवॉर्ड लेने पहुंचीं थीं। लुक की बात करें तो कृति  ने खास दिन के लिए व्हाइट सिल्क साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने इस लुक को जूड़े में गजरा और स्टड्स के साथ कंपलीट किया था।

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma