कृति सेनन ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, लेटेस्ट तस्वीरों में दिखाए एब्स

8/30/2019 11:46:41 AM

मुंबई: एक्ट्रेस कृति सेनन बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। ये स्टनर एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। कृति अपने यंग फैन्स के लिए स्टाइल आइकॉन हैं। इसी बीच एक बार कृति का हाॅट अवतार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

अपनी ऐसे ही स्टाइलिश अवतार के दम पर इस बार वह फिल्मफेयर के कवर पर जादू चला रही हैं। फोटोशूट की उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस लेपर्ड प्रिंटिड बिकिनी के साथ मिनी स्कर्ट में पहने दिख रही हैं।

इसके साथ उन्होंने एक जैकेट कैरी की है। इस तस्वीर में कृति अपनी टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में वह ब्लू ट्रांसपेरेंट आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्राउन गम बूट्स पेयर किए हैं। मिनिमल मेकअप,खुले बाल उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

फोटोशूट में एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है। कृति का ये लेटेस्ट फोटोशूट देख आपकी सांसे थम जाएंगी। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो कृति हाल ही में फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

इसके अलावा कृति जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'पानीपत' में दिखेंगी। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा संजय दत्त, जीनत अमान जैसे कई स्टार्स हैं। कृति अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 4'में भी हैं। 

Smita Sharma