Women Premier League की ओपनिंग सेरेमनी में Kriti Sanon और Kiara Advani ने दी शानदार परफॉरमेंस, AP Dhillon भी आंए नज़र
3/5/2023 10:47:09 AM

मुंबई। वुमेन्स प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत हो चुकी है। बीते शनिवार को ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी , कृति सेनन और पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ने स्टेज पर धमाकेदार परफॉरमेंस दी। सोशल मीडिया अब इनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस दौरान कियारा पिंक कलर की शिमरी ड्रेस में स्टेज पर अपने सॉन्ग ‘क्या बात है 2.0’ पर परफॉर्म किया। उन्होंने अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के टाइटल ट्रैक पर भी डांस किया। तो वहीं, कृति सेनन ने ‘चक दे इंडिया’ के गाने पर अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत की थी।
इसके अलावा 'बादल पे पांव है', 'कोका कोला तू' पर भी डांस किया। उन्होंने अपने मशहूर सॉन्ग 'परम सुंदरी' पर डांस कर लोगों का दिल जीत लिया।
An energetic performance ahead of an energetic #TATAWPL!
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 4, 2023
Kriti Sanon lights up the DY Patil Stadium in Navi Mumbai 🔥🔥 pic.twitter.com/tcvQD8s0PV
दूसरी ओर ओपनिंग सेरेमनी में पेजाबी सिंगर रैपर एपी ढिल्लों भी दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने अपने ऑल टाइम फेवरेट सॉन्ग ‘ब्राउन मुंडे’ के जरिए दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बता दें, विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में कुल 20 लीग मैच होंगे। इसके अलावा 2 प्लेऑफ गेम्स होंगे। फाइनल 26 मार्च को बरबॉर्न स्टेडियम में होगा।
𝘼𝙋 𝘿𝙝𝙞𝙡𝙡𝙤𝙣 𝙞𝙣 𝙩𝙝𝙚 𝙝𝙤𝙪𝙨𝙚!
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 4, 2023
How about THAT for an electrifying performance 🤩#TATAWPL | @apdhillxn pic.twitter.com/CuYbqWEo0a
कृति सेनन को हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘शहजादा’ में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। कृति सेनन जल्द ही फिल्म ‘आदि पुरुष’ में सीता माता का रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, प्रभास और सनी सिंह भी दिखाई देंगे।
वहीं करीना कपूर के साथ ‘द क्रू’ में भी दिखाई देंगी। इसके अवाला उनके पास ‘गणपत: पार्ट 1’ भी हैं। कियारा की बात करें तो वह फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘आर सी 15’ और ‘मिस्टर लेले’ में नजर आएंगी।
The #TATAWPL kicks off in style! 🙌
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 4, 2023
Kiara Advani's entertaining performance gets the crowd going! 👌👌 pic.twitter.com/cKfuGOCpEC
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल